| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

स्व. डीएन वर्मा की स्मृति में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

विद्यार्थियों को चेक एवं वरिष्ठ शिक्षकों को शाल-श्रीफल से किया सम्मान

ब्यूरो चीफ बैतूल — अकरम खान पटेल

बैतूल। न्यू बैतूल स्कूल में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत स्व. डीएन वर्मा की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वर्मा परिवार की ओर से अभय वर्मा एवं हेमंत वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समय प्रबंधन, अनुशासन और निर्धारित लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता भी उतनी ही आवश्यक है।

इन विद्यार्थियों और वरिष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में निखिल उइके ने 496 अंक, कक्षा 10वीं में हिमांशु सोनी ने 418 अंक तथा कक्षा 11वीं जीव विज्ञान समूह में शिवानी उइके ने 415 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। तीनों विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संदीप कौशिक, मनीष सरसोदे, अजय शुक्ला, श्रीमती सरिता मिश्रा एवं श्रीमती वीणा पांडे को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संदीप कौशिक ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अजय शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नवनीत साहू, रमेश जोगी, हरीश दवंडे, पुरुषोत्तम शुक्ला, कविता कनेरकर, अश्विनी महाले, स्नेहा, संध्या अडलक सहित शाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल

📲 हमसे जुड़ें — जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


📰 हमारा न्यूज़ पोर्टल:

https://janjankiawaznews24.com


▶️ YouTube:

https://www.youtube.com/@Janjankiawaznews24


📷 Instagram:

https://www.instagram.com/janjankiawaznews24/


𝕏 X:

https://x.com/akhileshdubpj


🔗 सभी सोशल लिंक एक जगह:

https://beacons.ai/janjankiawaznews24


🧑‍💼 हर राज्य से जुड़कर पत्रकारिता करें।

जुड़ने के लिए संपर्क करें:

📞 7300666008



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज