उमरा की रवानगी से पहले राकिब साहब के आवास पर दिखा खुशी और मुबारकबाद का खास माहौल
AIMIM नेताओं, किसान नेताओं और पत्रकारों ने पहुंचकर दीं उमरा की मुबारकबाद
रामपुर। उमरा के मुकद्दस सफर पर रवाना होने जा रहे AIMIM नेता राकिब साहब के आवास पर मुलाकात और मुबारकबाद देने वालों का सिलसिला जारी रहा। उनके उमरा के पवित्र सफर पर रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में परिचितों, समर्थकों, पार्टी नेताओं, किसान नेताओं और पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उमरा की मुबारकबाद दी।
इस दौरान AIMIM पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राकिब साहब से मुलाकात कर उनके आगामी उमरा सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं किसान नेताओं और पत्रकारों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस पवित्र यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान लोगों ने राकिब साहब से अपील की कि वे उमरा के मुकद्दस सफर के दौरान मुल्क में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करें। साथ ही कौम और समाज की बेहतरी तथा सभी लोगों के सुख-समृद्धि के लिए भी दुआ करने की बात कही गई।
इस मौके पर राकिब साहब ने आवास पर पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी लोगों द्वारा दी गई मुबारकबाद और शुभकामनाओं के लिए वे उनका शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने सभी को अपनी दुआओं में याद रखने की बात भी कही।
राकिब साहब के उमरा के लिए रवाना होने से पहले उनके आवास पर काफी देर तक मुलाकातों और मुबारकबाद का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और शुभकामनाओं का माहौल देखने को मिला।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
जिला ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें