बरेका में दशानन की जगह एक
सिर वाले रावण का होगा दहन
रावण 70 फीट, कुंभकर्ण 65 और मेघनाद की ऊंचाई 60 फीट होगी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दशहरे के अवसर पर हर वर्ष आयोजित होने वाले रूपक के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। इस आयोजन को देखने के लिए वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
इस बार पुतलों के स्वरूप में बदलाव किया गया है। दशानन यानी दस सिर वाले रावण के स्थान पर एक सिर वाले रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। पुतला निर्माण में जुटे कारीगरों के अनुसार इस बार रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा,
जिसमें अकेले सिर की ऊंचाई करीब 20 फीट रखी गई है। वहीं कुंभकर्ण का पुतला 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों के निर्माण में करीब 150 पीस बांस, 25 लीटर पेंट, 100 किलो तांत और 500 किलो गत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 10 कारीगर दिन-रात पुतलों को तैयार करने में जुटे हैं।
वाराणसी | रिपोर्ट: विजय कुमार वनारासी
📺 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें