| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा नेता मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

बिलासपुर (रामपुर)।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी के निधन पर आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को बिलासपुर के शमा मैरिज हॉल में शोक सभा का आयोजन किया गया।


समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में आयोजित इस शोक सभा में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने कहा कि, “श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।”

शोक सभा में मोहम्मद अनस खान एवं उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर अज्जू खान, शोएब सलमानी, रफी अल्वी, शकील मंसूरी, संजीव वाल्मीकि, मुशाहिद खान, शारिक खान, नजीर सलमानी, पप्पू खान, अयान खान, संजीव यादव, शोएब खान, कलुआ, शबाब खान, मुकर्रम खान, मुन्ना भाई, प्यारे भाई, अली मोहम्मद, विनय, सतलू आदि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज