| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 शिव महापुराण कथा के निमित्त निकली भव्य कलश यात्रा

वाराणसी। मानव कल्याणार्थ आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के निमित्त मंगलवार को पूर्वाह्न में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर से हुआ।


पारंपरिक परिवेश में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। महिलाएं ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष करती हुईं आगे बढ़ीं। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में रथ पर कथा व्यास तथा सिर पर पोथी लिए यजमान भी शामिल रहे।

कलश यात्रा दुर्गाकुंड से होते हुए आनंद पार्क स्थित कथा स्थल पर पहुंची। इसके पश्चात शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।कथा प्रवक्ता पंडित शिवम शुक्ला ने कहा कि कलयुग में मनुष्यों के पापों का नाश करने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए शिव महापुराण कथा का श्रवण अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन एवं आरती कौशल्या देवी, अनीता एवं विनोद सुनेजा द्वारा किया गया।इस अवसर पर गीता प्रेस के कृष्ण कुमार खेमका, सतपाल, राजीव कटारिया, राकेश कालरा, वंश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 

 हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज