| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 इरफानुल होदा बने गोंडा के उप नियंत्रक, वाराणसी में दी गई विदाई

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 वाराणसी

रिपोर्टर – विजय कुमार

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से चौकाघाट स्थित प्रखंड कार्यालय में सहायक उप नियंत्रक पद से पदोन्नत होकर गोंडा के उप नियंत्रक बनाए गए इरफानुल होदा को विदाई दी गई।


इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में इरफानुल होदा द्वारा किए गए कार्यों और योगदान को याद किया गया। सहकर्मियों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कलेक्ट्रेट के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय एवं सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने इरफानुल होदा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अजय यादव, राजेश कुमार सिंह, अयन बोस, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ मोदनवाल, अशोक यादव, पवन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज