₹2500 प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
संगठन ने मांग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली ₹2500 प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल कर हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संगठन का कहना है कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई बार नियमित नहीं हो पाता, जिससे कार्यकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में पोषण ट्रैकर ऐप, नेटवर्क, मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट खर्च से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण केंद्र संचालन और ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी होने की बात कही गई
।
संगठन ने यह भी बताया कि विभागीय बैठक, प्रशिक्षण और अन्य सरकारी कार्यों के लिए केंद्र से बाहर जाना पड़ता है, जिससे ऐप आधारित उपस्थिति व्यवस्था में व्यावहारिक दिक्कतें आती हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा ₹2500 प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल कर नियमित भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
जन-जन की आवाज न्यूज़ रामपुर
ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें