| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 महमूरगंज में दो किमी तक लगी वाहनों की कतार, बारिश के बाद यातायात व्यवस्था चरमराई

वाराणसी। बारिश के बाद शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित हो गई। शुक्रवार को महमूरगंज, रथयात्रा, सिगरा, भोजूबीर, अंधरापुल और लंका समेत कई प्रमुख मार्गों पर घंटों भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी महमूरगंज-मंडुवाडीह मार्ग पर देखने को मिली, जहां वाहनों की कतार करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई।


महमूरगंज स्थित आरके मार्बल्स के शोरूम के सामने सड़क की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कार, ऑटो, ई-रिक्शा, स्कूल वैन और बाइक सवार करीब 30 से 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए।

बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलभराव और फिसलन होने से यातायात की समस्या और बढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीक आवर में स्कूलों की छुट्टी और कार्यालयों की छुट्टी का समय एक साथ होने से वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा व ऑटो का बेतरतीब संचालन, गड्ढे और जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य भी जाम की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं।

जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रहकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास करती रही, लेकिन शाम तक शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही।

स्थानीय नागरिकों ने प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक जवानों की पर्याप्त तैनाती, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

रिपोर्टर — विजय कुमार, वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज