| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

दिल्ली में बीईओ व लखनऊ में सम्मानित हुई शिक्षिका का डीएम ने बढ़ाया मान

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24  रामपुर

ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान

राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चमका रामपुर, निपुण भारत मिशन के तहत नवाचारों के लिए कलेक्ट्रेट में मिला सम्मान

रामपुर। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों से जिले का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोशन करने वाली दो शख्सियतों को बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


नई दिल्ली स्थित नीपा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कृत हुईं शाहबाद की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बबिता सिंह तथा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुईं प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर की प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर के अभिनव प्रयासों की डीएम ने सराहना की।

डीएम ने कहा कि ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत बेसिक शिक्षा में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों को लागू करने में दोनों का योगदान जिले के लिए प्रेरणादायक है।

किताबी ज्ञान से परे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करें : डीएम

सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव है। शिक्षकों का कार्य केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना भी है।


उन्होंने कहा कि नवाचार और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

जिलेभर के स्कूलों में साझा किए जाएंगे नवाचार मॉडल

डीएम ने सम्मानित बीईओ एवं प्रधानाध्यापिका से आह्वान किया कि वे अपने सफल शिक्षण प्रयोगों और तौर-तरीकों को जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के साथ भी साझा करें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का लाभ पहुंच सकेगा।


कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ, रामपुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24/7 न्यूज़ चैनल


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज