| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 भाजपा नेता पंकज चौबे को आनंदम धाम पीठ में मिली अहम जिम्मेदारी

सद्गुरुदेव ऋतेश्वर जी की प्रेरणा व आशीर्वाद से मिली पूर्वांचल की कमान

वाराणसी। श्री आनंदम धाम पीठ, श्री लाड़ली निकुंज वन, वृंदावन की ओर से भाजपा नेता पंकज चौबे को भूमि, भवन एवं संपत्ति विभाग, पूर्वांचल क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीठ की ओर से जारी नियुक्ति पत्र संख्या 129/2026, दिनांक 25 सितंबर 2026 के अनुसार नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


यह जिम्मेदारी परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री ऋतेश्वर जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पंकज चौबे को सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार पंकज चौबे पूर्वांचल क्षेत्र में भूमि, भवन एवं संपत्ति विभाग से संबंधित कार्यों की योजना, व्यवस्था और नियमित समन्वय सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सनातन कार्यों के लिए समाज के लोगों से समन्वय स्थापित करना, संबंधित सेवकों एवं सहयोगियों को जिम्मेदारियां सौंपना और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना भी उनके दायित्व में शामिल है।

इसके अलावा आवश्यक सामग्री, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी समय-समय पर पीठ के केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। पीठ ने उनसे संस्था की मर्यादा, अनुशासन, गोपनीयता और गरिमा का पालन करते हुए कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

पंकज चौबे ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री ऋतेश्वर जी ने जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि पीठ की मर्यादा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भूमि, भवन एवं संपत्ति विभाग के कार्यों को व्यवस्थित करने तथा पूर्वांचल क्षेत्र में सेवा-व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। सद्गुरुदेव के मार्गदर्शन में पीठ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूर्वांचल क्षेत्र की सनातनी टीम का गठन किया जाएगा।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज