| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बरेका गुमटी मार्केट में बड़ी चोरी, 16 दुकानों के टीन शेड तोड़े

12 दुकानों से हजारों का माल पार, दुकानदारों ने आरपीएफ पर लगाए आरोप

वाराणसी  अतिविशिष्ट माने जाने वाले मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित बरेका गुमटी मार्केट में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने करीब 16 दुकानों के टीन शेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 12 दुकानों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में आक्रोश फैल गया।

दुकानदारों का आरोप है कि मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कमजोर कर दी गई है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने खर्च पर चौकीदार की व्यवस्था की थी, लेकिन बरेका प्रशासन ने उसे भी हटवा दिया। इसके अलावा गुमटी मार्केट के गेट पर दुकानदारों का कार्यालय था, जिस पर बरेका प्रशासन द्वारा ताला लगवा दिया गया।

दुकानदारों के अनुसार मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी हटा दिए गए हैं। वर्तमान में कुछ दुकानों पर ही निजी कैमरे लगे हैं। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

चोरी की चपेट में विकास कम्युनिकेशन, शाका सिंह स्पोर्ट्स, धीरज स्पोर्ट्स, राजकेश जनरल स्टोर, बिग बॉय, शाका फैशन, एटी शुक्ला फुटवियर और राम फोटो फ्रेमिंग समेत कई दुकानें बताई जा रही हैं।


घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, बरेका चौकी प्रभारी, आरपीएफ और बरेका की इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। वहीं, आरपीएफ और बरेका प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुकानदारों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टर: विजय कुमार, वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज