| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 गो सेवक, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री द्वारा सम्मानित*

सनातन सभ्यता में गौ सेवा को श्रेष्ठ सेवा माना गया है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भावनाएं इस सेवा को और प्रेरित करती हैं। काशी की पावन भूमि हो तो गौ सेवा का दायित्व चरम पर होता है। 

शनिवार 19 सितंबर बनारसबनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण में कृषि पशुधन एवं डेयरी महोत्सव के अंतर्गत *रंगीलो काशी* कार्यक्रम का आयोजन, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया था।


 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। राज्य के विकास में पशुधन एवं दुग्ध विकास की दर की बढ़ने से राज्य का विकास कैसे हो, इस बात पर मंत्री जी ने प्रकाश डाला और वाराणसी की जनता को इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग के लिए प्रेरित किया, उन्होंने इस तरह के आयोजन की महत्ता को बल दिया।

 इसी क्रम में माननीय मंत्री जी ने वरुणापुरम सिंचाई कॉलोनी सिगरा निवासी श्री संजय कुमार सिंह को उनके गऊ सेवा भाव से अभिभूत होकर *गो सेवक* के रूप में उन्हें सम्मानित किया। वाराणसी की जनता ने माननीय मंत्री की इस सहृदयता के लिए उनका आभार प्रकट किया।

विजय कुमार  बनारस

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज