| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 जावेद मियां के इंतकाल पर राष्ट्रीय लोक दल ने जताया गहरा शोक

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ,

 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24  रामपुर

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू ने जिला कार्यालय पर पत्रकार जावेद मियां के इंतकाल पर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत जावेद मियां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।


मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि जावेद मियां बेहद नेक और अच्छे इंसान थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि जावेद मियां से उनकी बेहद करीबी दोस्ती और भाई जैसा रिश्ता था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि जावेद मियां ने अपने जीवनकाल में जेके भारत टीवी चैनल के माध्यम से समाज की आवाज को अधिकारियों और आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।


मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल परिवार इस दुख की घड़ी में जावेद मियां के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

जावेद मियां के निधन पर पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज