राजभाषा के क्षेत्र में वाराणसी को राष्ट्रीय सम्मान
वाराणसी। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन के क्षेत्र में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में संघ की राजभाषा नीति के उल्लेखनीय कार्य-निष्पादन के लिए नराकास, वाराणसी को ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ के अंतर्गत ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 14 एवं 15 सितंबर को सिडको एग्जीबिशन सेंटर, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान 15 सितंबर को प्रदान किया गया।
बरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी राम जन्म चौबे ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। प्रशस्ति पत्र में नराकास, वाराणसी के अध्यक्ष एवं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के प्रयासों की विशेष सराहना की गई है।
📍 वाराणसी | रिपोर्ट: विजय कुमार वनारासी
📺 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें