| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

फाज़िलनगर के डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह की बड़ी उपलब्धि, CSJMU कानपुर में सहायक प्रोफेसर नियुक्त

कुशीनगर/फाज़िलनगर। ग्राम प्रधान अशोगवा, फाज़िलनगर, कुशीनगर श्री रमाशंकर सिंह के सुपुत्र डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह की नियुक्ति छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ फाज़िलनगर क्षेत्र एवं पूरे कुशीनगर जनपद में हर्ष का माहौल है।


डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वर्ष 2022 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा, रांची से एम.ई. (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) की शिक्षा विशिष्ट योग्यता के साथ पूर्ण की तथा उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से बी.टेक. की डिग्री हासिल की।

उन्होंने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्यापन एवं शोध कार्य किया है, जिनमें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पंजाब तथा एमिटी विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, नोएडा प्रमुख हैं।

शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में भी डॉ. सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में 3 पीएच.डी., 6 एम.टेक. एवं अनेक बी.टेक. विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। उनके 20 से अधिक स्कोपस-इंडेक्स्ड शोध-पत्र तथा 4 डिजाइन पेटेंट भी बताए गए हैं।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, प्रो. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. एम.एस. प्रसाद, श्री कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, श्री सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव, प्रो. मनोज कुमार सचान, प्राचार्य कृपाशंकर सिंह, श्री रामज्ञान सिंह, श्री हरेंद्र सिंह, डॉ. सुभाष सिंह बंजरिया, श्री प्रताप सिंह बंजरिया, श्री रामबेलार सिंह बंजरिया, श्री वशिष्ठ कुशवाहा सहित गुरुजनों, मार्गदर्शकों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी गुरुजनों, मार्गदर्शकों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि फाज़िलनगर और पूरे कुशीनगर जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।


जन जन की आवाज न्यूज़ 24 कुशीनगर

24


🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:


https://janjankiawaznews24.com⁠�


▶️ YouTube:


https://www.youtube.com/@Janjankiawaznews24⁠�


📷 Instagram:


https://www.instagram.com/janjankiawaznews24/⁠�


Facebook:


 https://www.facebook.com/share/1DVuUcgrGq/


✖️ X (Twitter):


https://x.com/akhileshdubpj⁠


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:


https://beacons.ai/janjankiawaznews24⁠�



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज