| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

ग्राम पंचायत कुरसना के शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मनाया PM मोदी का 76वां जन्मदिन

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल जन जन की आवाज न्यूज़ 24

कुरसना। बैतूल जिले की जनपद पंचायत चिचोली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरसना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंचायत सचिव इरफान खान द्वारा ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शिव मंदिर परिसर में पहुंचे और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई भी दी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज