| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पोषाहार वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सीडीओ ने सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के दिए निर्देश

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा पोषण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ नियमित रूप से योजनाओं का अनुश्रवण करें, जबकि सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर वहां संचालित योजनाओं की स्थिति की जानकारी लें।

सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके दायित्वों के प्रति प्रेरित करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण सामग्री के समय से वितरण को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि वितरण में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोषण सामग्री के वितरण से संबंधित सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पोषण ट्रैकर एप और संभव अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता न बरतने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी सीडीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा विभागीय गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा गया।

बैठक में जिला पोषण समिति से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज