एक साल पहले राहुल गांधी ने उठाया था ‘वोट चोरी’ का मुद्दा
एक साल पहले नेता विपक्ष राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर विस्तार से बताया था कि उनके अनुसार BJP और चुनाव आयोग किस तरह ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि बिहार में SIR के जरिए वोट जोड़ने-घटाने का खेल किया जा रहा है और इसी के जरिए BJP चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।
इसके बाद राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकले और जनता के बीच जाकर इस पूरे मुद्दे को उठाया।
आज, एक साल बाद, INDIA गठबंधन के नेता राहुल गांधी के साथ खड़े होकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।
राहुल गांधी ने एक साल पहले जो चेतावनी दी थी, आज वही INDIA गठबंधन की लड़ाई बन चुकी है।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें