| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 AI से बनाए गए बाढ़ के फर्जी वीडियो ने फैलाया भ्रम, स्थानीय लोगों ने बताया हालात सामान्य

रेउसा, सीतापुर | संवाददाता देवेश कुमार शाक्य  रिपोर्ट

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

रेउसा चौराहा और चाहलारी घाट पुल को लेकर सोशल मीडिया पर AI की मदद से बनाए गए कथित भ्रामक वीडियो और तस्वीरें तेजी से प्रसारित हो रही हैं। इन वीडियो में रेउसा चौराहा पूरी तरह जलमग्न, सड़कों पर वाहन तैरते हुए और चाहलारी घाट पुल के ऊपर पानी बहता हुआ दिखाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्तमान में क्षेत्र में बाढ़ जैसे कोई असामान्य हालात नहीं हैं और स्थिति सामान्य है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई, जिसके चलते स्थानीय लोगों के पास लगातार फोन और हालचाल पूछने के लिए कॉल आने लगे।

स्थानीय लोगों ने उन सभी शुभचिंतकों का आभार जताया, जिन्होंने चिंता करते हुए फोन कर क्षेत्र का हाल जाना। साथ ही AI तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी और भय पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों से अपील की गई कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों के लिए किया जाए।

प्राकृतिक आपदा या संवेदनशील परिस्थितियों को लेकर भ्रामक फोटो और वीडियो प्रसारित करने से लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम पैदा हो सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या तस्वीर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज