| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

🏋️ महमूदाबाद के किशन ने वेटलिफ्टिंग मंडल प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

महमूदाबाद, सीतापुर। खेल जगत से महमूदाबाद के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर के बीच आयोजित वेटलिफ्टिंग मंडल प्रतियोगिता का आयोजन सीता इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में किया गया।


प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के 67 किलोग्राम भार वर्ग में काल्विन इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

किशन की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर डॉक्टर बृजकिशोर ने खिलाड़ी किशन एवं खेल शिक्षिका चंद्रावती मैम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


किशन की इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने किशन को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता सुनील सिंह, सीतापुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज