| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

सीवर सफाई के बाद सड़क पर छोड़ी जा रही सिल्ट, व्यवस्था पर उठे सवाल

वाराणसी। नगर निगम द्वारा शहर में सीवर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सफाई के बाद निकलने वाली सिल्ट को समय से हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अक्सर सीवर की सफाई के बाद निकली सिल्ट को सड़क किनारे ही छोड़ दिया जाता है। कुछ समय बाद यही सिल्ट बारिश या पानी के बहाव के साथ दोबारा नाली और सीवर के रास्ते अपने पुराने स्थान पर पहुंच जाती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर की सफाई और उससे निकली सिल्ट को हटाने की जिम्मेदारी अलग-अलग होने के कारण ऐसी स्थिति लगातार देखने को मिल रही है। सफाई के बाद सिल्ट का तत्काल उठान नहीं होने से सड़क पर गंदगी फैलती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


शहर के कई इलाकों में इसी तरह सीवर सफाई की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सीवर सफाई के साथ ही निकली सिल्ट को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सफाई का उद्देश्य वास्तव में पूरा हो सके।

विजय कुमार  वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज