| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

अतिवृष्टि प्रभावित चित्रकूट में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि प्रभावित जनपद चित्रकूट के भ्रमण से लौटने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और फसल व मकानों को हुई क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाए। वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में उन्होंने चित्रकूट धाम के प्रभावित व्यापारियों तथा मठ-मंदिरों को हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छता की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया।


मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का चिन्हांकन कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराने को भी कहा।

उन्होंने पवित्र मंदाकिनी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यटन, सिंचाई एवं नगर विकास विभाग को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में सीवर और नालों का पानी मंदाकिनी नदी में नहीं जाना चाहिए। साथ ही घाट के विस्तारीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ भविष्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने पशुधन की सुरक्षा, गोशालाओं में पर्याप्त चारे की व्यवस्था तथा लंपी डिजीज से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज