| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

रेउसा सीएचसी में मरीजों की भारी भीड़, वायरल फीवर के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता

रेउसा, सीतापुर। संवाददाता देवेश कुमार 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीज कतारबद्ध नजर आए। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीजों की मौजूदगी देखी गई।


चिकित्सकों डॉ. राज बहादुर पटेल और डॉ. विजय बहादुर सरोज के अनुसार, इन दिनों वायरल फीवर के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक है।


चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि घर और आसपास जलभराव न होने दें, शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढककर रखें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव भी जरूरी है।

बुखार होने पर मरीज को पर्याप्त आराम देने और चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई है। लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने से बचने तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज