वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने रामपुर मथुरा थाने पर किया धरना-प्रदर्शन
रिपोर्ट: देवेश कुमार शाक्य | रेउसा, सीतापुर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
सीतापुर। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र से संबंधित एक वायरल वीडियो के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा पूर्व में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा मामले में अभियोग पंजीकृत किए जाने के बाद शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी के नेतृत्व में रामपुर मथुरा थाने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मामले में नामजद/आरोपित अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के समक्ष रखी।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार शाम तक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी, जिला महामंत्री डॉ. सरोज कुमार, जिला विधिक सलाहकार अरुण राज, विधानसभा सेवता प्रभारी अंबिका मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें