रामपुर में बाढ़ प्रभावित ग्राम पसियापुरा का डीएम और एएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
जिला रिपोर्टर: यूसुफ रिपोर्ट
रामपुर, जिलाधिकारी रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा तहसील स्वार क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पसियापुरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांव में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मौके की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री एवं सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर जिला रिपोर्टर यूसुफ




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें