लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का षष्टम स्थापना दिवस समारोह आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट समेत कई सुविधाओं का होगा शुभारंभ
लखनऊ, 13 सितंबर 2026। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ का षष्टम स्थापना दिवस समारोह आज रविवार को आयोजित किया जा रहा है। समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जूपिटर हॉल में किया जाएगा।
समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण किए जाने की तैयारी है। इस सुविधा के शुरू होने से अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा संस्थान में तैयार की गई नई अत्याधुनिक इमरजेंसी सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा। नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान संस्थान के 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने का भी कार्यक्रम है। इससे संस्थान की चिकित्सा एवं तकनीकी सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
समारोह में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, संस्थान के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
लखनऊ ब्यूरो


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें