| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 🚨 देवरिया पुलिस का ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान, सुबह-सुबह बढ़ाई गई सुरक्षा

देवरिया। जिले में कानून-व्यवस्था एवं महिला-बालिका सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी देवरिया के निर्देश पर “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान चलाया गया।


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।


देवरिया पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 

देवरिया से जनहित की हर खबर पर नजर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज