| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 परसिया मिश्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

देवरिया। परसिया मिश्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा नेता सुधांशु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुधांशु मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की मंगल आरती एवं छाकी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 के लिए विशेष रिपोर्ट।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज