देवरिया: कलेक्ट्रेट में जल संसाधन विभागों की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
देवरिया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में जल संसाधन से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जल निगम, बाढ़ खंड, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की विभागवार जानकारी ली गई। अधिकारियों से चल रही परियोजनाओं की स्थिति, कार्य की प्रगति तथा संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
अधिकारियों को योजनाओं एवं परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जल संसाधन से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
देवरिया




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें