| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 देवरिया में उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया

देवरिया। जिला उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास, औद्योगिक परियोजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई।



जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और नए उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए।डीएम ने उद्योगों की स्थापना और संचालन से संबंधित आवश्यक अनुमतियां एवं प्रमाण पत्र नियमानुसार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, जल निकासी, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।



बैठक में उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना औद्योगिक विकास की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दें।

देवरिया में उद्योगों का विस्तार होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों को नौकरी और रोजगार मिलने का लाभ मिलेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के सदस्य और उद्यमी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 के लिए अखिलेश दुबे की रिपोर्ट।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज