| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 यूजीसी नेट में अभिषेक गुप्ता ने हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज निवासी अभिषेक गुप्ता ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। इतिहास विषय से परीक्षा देने वाले अभिषेक ने 300 में 160 अंक हासिल किए हैं।


अभिषेक की सफलता के बाद उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य घोषित किया गया है। साथ ही उन्होंने पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्रता हासिल कर ली है।

अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


बताया गया कि अभिषेक ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

रिपोर्टर — इरफान अहमद, देवरिया

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज