| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पीसीडब्ल्यूजे का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 12 सितंबर को मुंबई में

बोरीवली के अटल स्मृति उद्यान ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन, देशभर से जुटेंगे पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का होगा सम्मान

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पीसीडब्ल्यूजे) का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह-2026 आगामी 12 सितंबर 2026 को मुंबई के बोरीवली स्थित अटल स्मृति उद्यान के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पीसीडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकार, संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े गणमान्यजन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीडब्ल्यूजे के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद खालिद कैस साहब करेंगे।


राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर संगठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्य करने वाले पत्रकारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाले पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

देशभर से पहुंचेंगे पत्रकार

पीसीडब्ल्यूजे के प्रदेश सचिव एवं बैतूल जिलाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी मुंबई पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बैतूल जिले से भी एक दर्जन से अधिक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।


उन्होंने कहा कि पीसीडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय अधिवेशन देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्याओं तथा पत्रकारों के अधिकारों और हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग होगी प्रमुख मुद्दा

राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के अधिकार, कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियां तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा और मंथन किया जाएगा।




पीसीडब्ल्यूजे की ओर से लंबे समय से देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। संगठन का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है।

आगामी रणनीति पर भी होगी चर्चा

राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाने तथा देशभर में पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होने की संभावना है। संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

बताया गया कि पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन में मुंबई में राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी अधिवेशन को लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।


पीसीडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों ने देशभर के पत्रकार साथियों से राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन की एकजुटता को मजबूत करने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह को लेकर पत्रकारों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मुंबई में होने वाला यह आयोजन पत्रकारिता जगत के लिए आपसी संवाद, विचार-विमर्श, सम्मान एवं संगठनात्मक एकजुटता का महत्वपूर्ण मंच साबित होने की उम्मीद है।

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज