अनाधिकृत स्थान पर चल रहा था आधार सेंटर, ई-गवर्नेंस अधिकारी ने पकड़ी गड़बड़ी
: निरीक्षण में सामने आई अनियमितता, ऑपरेटर को नोटिस जारी
: निर्धारित स्थान की बजाय पुराने बीईओ कार्यालय में संचालित हो रहा था सेंटर
चिचोली। राजेंद्र प्रसाद, रिपोर्टर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
जनपद पंचायत चिचोली परिसर स्थित पुराने बीईओ कार्यालय में अनाधिकृत रूप से आधार सेंटर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद, वर्तमान में सांदीपनि विद्यालय नसीराबाद का आधार सेंटर निर्धारित स्थान के बजाय चिचोली में संचालित किया जा रहा था।
ई-गवर्नेंस के क्षेत्रीय अधिकारी महेश्वर भलावी ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान मामले को पकड़ा। बताया गया कि आधार ऑपरेटर कमलेश्वर घंघारे द्वारा कैंप आधार आईडी का उपयोग कर निर्धारित स्थान से अलग सेंटर संचालित किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेटर को नोटिस जारी किया गया है और सेंटर को अनाधिकृत स्थान से हटाया गया है।
कई अन्य सेंटरों पर भी उठ रहे सवाल
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ अन्य आधार सेंटर भी आवंटित स्थानों के बजाय दूसरे स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। वहीं, संबंधित कार्यालय प्रमुखों और वेरिफायर की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले में जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें