| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 चिचोली: जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग ने मांगी ट्राईसाइकिल, सीईओ ने तत्काल उपलब्ध कराई

चिचोली। जनपद पंचायत चिचोली में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जोगली निवासी वृद्ध दिव्यांग गंगाधर चौरसिया ने ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर आवेदन दिया। पैर से दिव्यांग गंगाधर को चलने-फिरने में काफी कठिनाई होती है।


दिव्यांग की स्थिति को देखते हुए जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रतिभा जैन ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से तत्काल ट्राईसाइकिल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के बाद सीईओ श्रीमती प्रतिभा जैन द्वारा गंगाधर चौरसिया को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर: राजेंद्र प्रसाद

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज