रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न
जन जन की आवाज न्यूज़, 24
ब्यूरो चीफ : रफीउल्लाह खान रामपुर
रामपुर। मण्डलायुक्त एवं रामपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में रामपुर विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 के अनुमोदन से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बोर्ड ने अपनी मंजूरी प्रदान की। महायोजना के मास्टर प्लान के अनुमोदन से रामपुर क्षेत्र में सुनियोजित विकास, बेहतर नियोजन तथा निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बोर्ड ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में 05 मई 2026 को लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन एवं अनुपालन की समीक्षा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, सचिव/अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान, सदस्य बोर्ड आरडीएस जागेश्वर दयाल दीक्षित, काशीराम दिवाकर एवं मोहनलाल सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शासन द्वारा नामित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें