| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

रोहनिया पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की कार्रवाई

वाराणसी । रोहनिया पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को रविवार तड़के करीब 4:10 बजे थाना क्षेत्र के आर्यन स्कूल हाईवे अंडरपास के पास से पकड़ा।


पुलिस के अनुसार, अखरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग आर्यन स्कूल हाईवे अंडरपास के पास चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील गौड़ पुत्र पप्पू प्रसाद निवासी बालीपुर, रोहनिया, विनोद बंजारा उर्फ शेरे पंजाब उर्फ बादल पुत्र जुल्मी वैध उर्फ जनकू निवासी पहाड़ी गेट, मंडुवाडीह तथा मुन्नू गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता निवासी दुधुवां, चौबेपुर, हाल पता लठिया, रोहनिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक श्यामबाबू और हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24


🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज