साइबर फ्रॉड से बचाव को छात्रों को किया जागरूक
काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
वाराणसी। साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उद्देश्य से बजाज फाइनेंस लिमिटेड की ओर से काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में साइबर फ्रॉड अवेयरनेस अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. आशुतोष मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग डॉ. एके यादव तथा डीन एकेडमी डॉ. डीएम श्रीवास्तव मौजूद रहे। बजाज फाइनेंस लिमिटेड की ओर से रिटायर्ड डीवाईएसपी नागेन्द्र सिंह, एरिया मैनेजर जय वर्मा और आरसीयू मैनेजर दीपक मिश्रा ने सहभागिता की।
साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं थाना मिर्जामुराद साइबर सेल प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों की जानकारी दी। अधिकारियों ने ओटीपी फ्रॉड, लोन फ्रॉड और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय समझाए तथा विद्यार्थियों से डिजिटल लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
रिपोर्टर: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)
▶️ YouTube:
"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)
📷 Instagram:
"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)
📘 Facebook:
"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)
✖️ X (Twitter):
"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें