| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 नगर निगम की खामियों को कांग्रेसी करें उजागर, वरुण चौधरी ने वार्डवार समस्याओं की ली जानकारी

जलभराव, सीवर, सफाई, कूड़ा, सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दों को जनता के बीच उठाने पर जोर

  रिपोर्टर: विजय कुमार वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी वरुण चौधरी ने रविवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों एवं पार्षद पद के दावेदारों के साथ बैठक की।


बैठक में विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए जलभराव, सीवर, नाली सफाई, कूड़ा उठान, जर्जर सड़क, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली गई।

वरुण चौधरी ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वार्डों में नियमित जनसंपर्क कर जनसमस्याओं को चिन्हित करने और उनके समाधान की मांग को प्रभावी तरीके से उठाने को कहा। बैठक में नगर निगम से जुड़ी कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर सामने लाने तथा संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने पर भी जोर दिया गया।

राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि जनता को बेहतर सफाई, सीवर, जलनिकासी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाएगी।

बैठक में गुलशन अली, सीताराम केशरी, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, वकील अंसारी, असलम खां, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, हाजी वोकाश, तुफैल अंसारी, बेलाल अहमद, चंचल शर्मा, पूनम विश्वकर्मा, अब्दुल हमीद डोडे, साजिद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर: विजय कुमार, वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज