| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 हिंदी दिवस पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

वाराणसी। हिंदी दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव श्री राजन श्रीवास्तव ने माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार श्री प्रह्लाद जोशी के संदेश का वाचन किया।


शिक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हिंदी को केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक कार्य-व्यवहार का स्वाभाविक माध्यम बनाया जाए। शिक्षा, शोध, नवाचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हिंदी के व्यापक उपयोग से ज्ञान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और अधिक सुदृढ़ होगा।

इस अवसर पर हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो. रजनीश कुमार सिंह, आंतरिक अंकेक्षण अधिकारी उदय शंकर उपाध्याय, संयुक्त कुलसचिव (लेखा) डॉ. संजय कुमार, जन संपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, उपकुलसचिव (शिक्षण) डॉ. रंजीत शांडिल्य, सहायक कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) अशोक कुमार शर्मा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राजभाषा प्रकोष्ठ के अंशुमान पटेल एवं रामजी त्रिपाठी समेत इकाई के अन्य सदस्यों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज