रोटरी वृंदा ने मनाया ‘हरियाली तीज उत्सव’, सतरंगी त्योहार में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
वाराणसी। रोटरी क्लब वृंदा की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर ‘सतरंगी त्योहार’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न पर्वों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन राधा अग्रवाल एवं सचिव रीनू अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सपना खंडेलवाल, नीरजा अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल एवं लवली श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
‘सतरंगी त्योहार’ के दौरान सावन के सोमवार, रक्षाबंधन, नाग पंचमी, स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, गणपति बप्पा मोरया एवं जन्माष्टमी जैसे विभिन्न पर्वों को विशेष रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने भारतीय त्योहारों की विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मीना सिंह द्वारा आजकल की महिलाओं की किटी पार्टी पर आधारित मनोरंजक एवं हास्यपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से दैनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को हास्य के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों की परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24, वाराणसी
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
janjankiawaznews24.com
▶️ YouTube:
@Janjankiawaznews24
📷 Instagram:
@janjankiawaznews24
📘 Facebook:
Facebook Page
✖️ X (Twitter):
@akhileshdubpj
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें