चिचोली के बहुचर्चित आर्य समाज मामले में नया मोड़
मनोज आर्य के समर्थन में उतरे समाज के गणमान्य एवं पूर्व अध्यक्षगण
रिपोर्ट: अकरम पटेल
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतुल
चिचोली। पिछले दिनों सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में कलार समाज जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी पॉलिटिकल मैपिंग एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल मनोज आर्य की छवि को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। समाज के गणमान्य लोगों एवं आर्य समाज चिचोली के पूर्व अध्यक्षों ने बैठक कर मनोज आर्य के समर्थन में अपनी बात रखी।
कलार समाज महासचिव एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मुकेश मालवीय के निवास पर हुई बैठक में उपस्थित पूर्व अध्यक्षों ने कहा कि मनोज आर्य द्वारा ऐसा कोई वक्तव्य नहीं दिया गया, जिससे किसी पूर्व अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचती हो। उनके अनुसार, 6 सितंबर को आर्य समाज चिचोली के चुनाव के दौरान मनोज आर्य ने समाजहित और सुधार को लेकर अपनी बात रखी थी।बैठक में मनोज आर्य द्वारा दिए गए संबोधन का वीडियो भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। वीडियो देखने के बाद पूर्व अध्यक्षों ने आरोपों को गलत बताते हुए शिकायतकर्ता की बातों की निंदा की।पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मालवीय ने कहा कि मनोज आर्य ने किसी पूर्व अध्यक्ष का अपमान नहीं किया, बल्कि उनके त्याग की प्रशंसा की।
अशोक आर्य ने कहा कि कोई व्यक्तिगत अपमान नहीं हुआ और वे मनोज आर्य के साथ हैं।
रमेश आर्य ने कहा कि समाज कल्याण और सुधार की बात खुलकर करना जरूरी है और वे मनोज आर्य के साथ हैं। वहीं सुरेश मालवीय ने कहा कि उन्होंने न तो किसी तरह की गाली सुनी और न ही किसी को चोर कहे जाने की बात सुनी। उन्होंने कहा कि आर्यवीर दल के माध्यम से समाज की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी।
पूर्व अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि समाज के मतभेद आपस में बैठकर बातचीत से सुलझाए जाने चाहिए, न कि उन्हें सार्वजनिक विवाद का विषय बनाया जाना चाहिए।डॉ. धर्मेंद्र आर्य ने मनोज आर्य के विचारों को समाज के लिए सकारात्मक बताया।
सुबोध जायसवाल ने कहा कि आर्य समाज एक अच्छी संस्था है और मतभेदों को बैठकर सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने मनोज आर्य के प्रति अपना समर्थन जताय
नवनीत आर्य ने कहा कि यदि मनोज आर्य की बातें गलत होतीं तो सभा में लोगों की तालियों से बार-बार समर्थन नहीं मिलता। उन्होंने समाज की बातों को गलत तरीके से सार्वजनिक करने को उचित नहीं बताया।
बैठक के अंत में बाली मालवीय ने कहा कि मामले को समाचार पत्रों में ले जाने के बजाय सभी को आपस में बैठकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व अध्यक्ष एकजुट हैं और संबंधित पक्ष को सामने आकर अपनी सफाई देनी चाहिए।
इस मामले में बैतूल से गायत्री बस संचालक संजू गायत्री एवं निर्देश मदरेले ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। वहीं वर्तमान बैतूल आर्य समाज अध्यक्ष राजा आर्य ने फोन पर मनोज आर्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।पूर्व अध्यक्ष रितेश मालवीय ने कहा कि वे स्वयं बैठक में मौजूद थे और बातों का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोज आर्य समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और वे आर्यवीर दल के समय से उनके साथ कार्य करते रहे हैं।
राजा आर्य ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालमन आर्य ने समाज की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया था, तब मनोज आर्य ने उनके सहित पूर्व अध्यक्षों का बचाव किया था। उन्होंने भी मनोज आर्य के समर्थन की बात कही।
समाज के पदाधिकारियों और पूर्व अध्यक्षों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की अपील की है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें