जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 21,600 रुपये बरामद
वाराणसी । चितईपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 21,600 रुपये मालफड़ और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरी गांव स्थित ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास खाली मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर क्राइम टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया। बरामद रुपये व ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार सिंह निवासी टिकरी, राजेन्द्र यादव निवासी नरोत्तमपुर, जीत बहादुर सिंह निवासी टिकरी, दशमी निवासी टिकरी, अंकित यादव निवासी नैपुरा और आकाश जायसवाल निवासी नरोत्तमपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चितईपुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, धनंजय मिश्रा, अनिल राय, सिद्धार्थ यादव, अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)
▶️ YouTube:
"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)
📷 Instagram:
"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)
📘 Facebook:
"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)
✖️ X (Twitter):
"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें