पीड़ितों की समस्याएं लेकर डीएम से मिले रालोद प्रदेश महासचिव उस्मान बबलू
गरीब परिवारों के आयुष्मान और अंत्योदय कार्ड जल्द जारी कराने के दिए निर्देश
रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू आज कई पीड़ित परिवारों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। उनके साथ पहुंचे लोगों में हार्ट अटैक से पीड़ित मरीजों और कैंसर से पीड़ित मरीजों के परिवार भी शामिल रहे।
मोहम्मद उस्मान बबलू ने जिलाधिकारी के समक्ष पीड़ितों की समस्याएं रखते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज और अन्य जरूरी सुविधाएं प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित परिवारों के आयुष्मान कार्ड एवं अंत्योदय कार्ड जारी कराने की मांग की, ताकि पात्र गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने रालोद प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू एवं उनके साथ आए प्रार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं अंत्योदय कार्ड जल्द से जल्द जारी कराने की कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना आवश्यक है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज और अन्य सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा गठबंधन द्वारा गरीब, मजदूर और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगा।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रिपोर्ट
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)
▶️ YouTube:
"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)
📷 Instagram:
"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)
📘 Facebook:
"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)
✖️ X (Twitter):
"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें