लोहता में निःशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर
वाराणसी। बुनकर समुदाय को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज एवं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लोहता में 16 से 20 सितंबर तक निःशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेश कुमार खन्ना, बीएचयू के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी, आई एम एस के निदेशक प्रो. डॉ. एस. एन. शंखवार, एआईआईएमएस, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. रणदीप गुलेरिया, सीआईआई की उप महानिदेशक अमिता सरकार, जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन पी सिंह की उपस्थिति रही। शिविर में बुनकर समुदाय को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में नेत्र रोग विभाग से डॉ. दीपक मिश्रा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. ममता, सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ. अभिषेक जायसवाल एवं डॉ. रवि पाटीदार, तथा ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. आलोक राय एवं डॉ. रतनदीप दास सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं, फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज से डॉ. राजेश बंसल एवं उनकी टीम द्वारा दंत स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में प्रो. एसपी मिश्रा, डॉ. अभिषेक जायसवाल एवं रोचना मित्रा सहित संबंधित टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वाराणसी | रिपोर्ट: विजय कुमार वनारासी
📺 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें