| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

कुशीनगर: दुर्गवलिया में 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, सांसद विजय दूबे ने किया भूमिपूजन

 

कुशीनगर: दुर्गवलिया में 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, सांसद विजय कुमार दूबे ने किया भूमिपूजन

कुशीनगर। पड़रौना विकास खंड के ग्राम सभा दुर्गवलिया में जल्द ही ग्रामीणों को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त अंत्येष्टि स्थल की सौगात मिलने जा रही है। शनिवार को कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार दूबे ने अंत्येष्टि विकास योजना के तहत 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमिपूजन व शिलान्यास किया।


ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सांसद

भूमिपूजन के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दुर्गवलिया में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। इसके बन जाने से अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर ग्रामीणों को सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


​सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसे आधारभूत ढांचागत विकास के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सरकार का मुख्य लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। जनहित की योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का सफल संचालन अवधेश पाण्डेय ने किया, जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।


​इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि (हाटा) सुधीर राव, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीय गुप्ता, चन्द्र प्रकाश चमन, मंडल अध्यक्ष (साखोपार) किन्नरेश चौबे, मंडल अध्यक्ष (कुबेरस्थान) बच्चा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे, सुमित त्रिपाठी, रामाशंकर तिवारी, विनोद तिवारी, नवीन तिवारी, महेंद्र चौबे, पारितोष दुबे, ग्राम प्रधान (कोहड़ा) राजेश गुप्ता, राजन चौधरी, पंकज गुप्ता, रवि सिंह, भुनेश गुप्ता, जितेंद्र राजभर, दीपक पाण्डेय, संतोष दुबे, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, प्रमोद सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, नन्द किशोर तिवारी, हीरा शर्मा, मैनेजर निषाद, शिव बालक शर्मा, सुभाष गुप्ता, शैलेन्द्र राय सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 कुशीनगर सोनू 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री