| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

देवरिया: अब Google Live Location से नपेंगे लापरवाह सफाई कर्मी, CDO ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 देवरिया: अब Google Live Location से नपेंगे लापरवाह सफाई कर्मी, CDO राजेश कुमार सिंह का सख्त रुख

रिपोर्ट: अखिलेश दुबे जन जन की आवाज न्यूज़ 24

देवरिया। जनपद की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों पर नकेल कसने के लिए गूगल लाइव लोकेशन (Google Live Location) से उपस्थिति दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।


प्रातः 8 से 2 बजे के बीच लाइव लोकेशन से होगी जांच मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, अब सफाई कर्मियों को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच अपने कार्यस्थल से 'गूगल लाइव लोकेशन' भेजनी होगी। इसके जरिए सीधे उनकी लोकेशन और उपस्थिति का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।


ADO करेंगे रैंडम चेकिंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए सभी सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ADO प्रतिदिन अपने विकास खंड की कम से कम 10 ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की उपस्थिति का औचक (रैंडम) निरीक्षण करेंगे। जनपद के सभी 16 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में कुल 2,108 सफाई कर्मी तैनात हैं, जिन पर अब कड़ा पहरा रहेगा।


बिना सूचना गायब रहने पर होगी सख्त कार्रवाई CDO राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई सफाई कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित पाया गया या कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिला, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया, "इस डिजिटल व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री