| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भटनी में सपा विधानसभा रामपुर कारखाना की मासिक बैठक एवं PDA जन चौपाल संपन्न

भटनी/देवरिया। नगर पंचायत भटनी में समाजवादी पार्टी विधानसभा रामपुर कारखाना की मासिक बैठक एवं PDA जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में रणवीर यादव (जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा देवरिया), श्रीमती गजाला लहरी, परमहंस यादव, विवेक रंजन, असम खान, दिव्यांश श्रीवास्तव, मनोज यादव, पंकज चौरसिया एवं पिंटू राय सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं PDA जन चौपाल के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया गया।


वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


संपादक: अखिलेश दुबे
📞 संपर्क: 6306758202

आपके क्षेत्र की खबर, जनहित के मुद्दे और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री