डीएम का स्कूल निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश"**
देवरिया | जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय मझगांवा का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक विद्यालय मझगांवा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-उपस्थिति एवं विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की।
![]() |
देवरिया में शिक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर, प्राथमिक विद्यालय मझगांवा का किया औचक निरीक्षण।" |
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज़
संपादक: अखिलेश दुबे
हेड ऑफिस: देवरिया, उत्तर प्रदेश
📞 संपर्क: 6306758202



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें