देवरिया से बड़ी खबर... कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने अगस्त माह का राशन वितरण नहीं करने का ऐलान किया है।"
देवरिया: कमीशन बढ़ाने की मांग पर कोटेदारों का बड़ा फैसला, अगस्त का राशन वितरण नहीं करेंग
देवरिया। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने अगस्त माह के राशन वितरण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर देवरिया सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोटेदारों ने अगस्त का राशन नहीं बांटने की घोषणा की है।
कोटेदारों का कहना है कि वर्तमान में सरकार की ओर से मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन दिया जाता है, जो उनके अनुसार पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि गोदाम तक राशन लाने में परिवहन पर हजारों रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा ई-पॉस मशीन के संचालन के लिए इंटरनेट और वाई-फाई की व्यवस्था भी उन्हें अपने खर्च पर करनी पड़ती है, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ जाता है।
![]() |
राशन वितरण बहिष्कार पर बड़ी खबर, हर अपडेट सबसे पहले। |
बताया गया कि 28 जुलाई को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के कोटेदारों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद संगठन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने अगस्त माह के राशन वितरण के बहिष्कार का आह्वान किया।
यदि यह निर्णय लागू रहता है, तो अगस्त माह में राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, इस मामले में शासन या खाद्य विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नोट: किसी भी समाचार, विज्ञापन अथवा प्रकाशित सामग्री से संबंधित विवाद का क्षेत्राधिकार देवरिया होगा।
संपादक: अखिलेश दुबे
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
संपर्क: 6306758202



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें