| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बैतूल जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक

 

आईजी नर्मदापुरम जोन ने बैतूल में की वार्षिक अपराध समीक्षा, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को सर्किट हाउस, भौंरा में बैतूल जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की अपराध स्थिति, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे सहित जिले के सभी एसडीओपी मौजूद रहे।

आईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने अधिकारियों को लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों और चालानों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने थानों की हवालात की नियमित चेकिंग, साइबर अपराध संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, रात्रिगश्त को प्रभावी बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाईवे पर पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।


आईजी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने, थाना स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने और बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिसिंग में तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा तथा उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक बैतूल


श्री वीरेंद्र जैन ने आईजी द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री